एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया। कोहली 10 वर्षो में 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने बुधवार को शतक जड़कर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने नाबाद 114 रन जड़े और भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत दिए गए 255 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सीरीज 2-0 से जीत ली।

इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग (18,962) का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस 16,777 रनों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading