एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का पति गिरफ्तार, अपनी ‘बेटी’ को दिखाता था अश्लील तस्वीरें !

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का पति गिरफ्तार, अपनी ‘बेटी’ दिखाता था अश्लील तस्वीरें !

टीवी अभिनेता अभिनव कोहली को एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता ने कांदीवली के समता नगर थाने में रविवार शाम शिकायत दर्ज करायी और इसी आधार पर कोहली (39) को गिरफ्तार किया गया.

 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने महिला के लिए असभ्य भाषा का प्रयोग किया और अक्टूबर 2017 से उसे कई बार मोबाइल पर मॉडल्स की अश्लील तस्वीरें दिखायीं.

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता की पिटाई भी करता था और उसे तथा उसकी मां को धमकी भी देता था.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां ने थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है.

आरोपी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.मामले की जांच जारी है.

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच यह अनबन करीब एक साल से चल रही है. 2018 से ही पति-पत्नी के बीच विवाद की खबरें आ रही हैं. पिछले साल तो यहां तक खबरें आ गई थीं कि विवाद की वजह से पति और पत्नी अलग-अलग रहने लगे हैं. हालांकि बाद में खुद श्वेता तिवारी ने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया था. इस दौरान श्वेता तिवारी ने कहा था कि अभिनव के पिता की मृत्यु के बाद उसके घरवाले चाहते थे कि वह कुछ दिन उनके साथ रहे. इसलिए अभिनव परिवार को छोड़कर कुछ दिनों तक अपनी मां के साथ रहे थे. लेकिन अब जबकि श्वेता और अभिनव के बीच का विवाद सामने आ गया है, तो एक बात साफ हो गई है कि पति-पत्नी का यह झगड़ा अब गंभीर रूप ले चुका है.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading