एकता और सम्प्रदायिक सौंदर्य को कभी कमजोर नहीं होने देंगे- नक़वी

एकता और सम्प्रदायिक सौंदर्य को कभी कमजोर नहीं होने देंगे- नक़वी

बीजेपी नेता और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि हमें सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के ताने बाने को किसी भी हालत में कमजोर नहीं होने देना है।

संजीवनी टुडे पर छपी खबर के अनुसार, नक़वी ने यहां भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अम्बेडकर स्टेडियम से रामलीला मैदान तक गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया। इसमें महिलाओं और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

नकवी ने इस अवसर पर कहा कि गांधी संकल्प यात्रा अमन , भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढावा देने के लिए आयोजित की गयी। हमें इंसानियत के लिए, शांति की दुश्मन शैतानी ताकतों से सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

इस सरकार ने हर जरुरतमंद की आंखों में खुशी और जिन्दगी में खुशहाली सुनिश्चित की है। मोदी सरकार विकास के एजेंडे पर किसी नकारात्मक एजेंडे को हावी नहीं होने देगी।

नकवी ने कहा कि अनेक भाषाओं, धर्मो, सम्प्रदायों के बावजूद भारत दुनिया भर के लिए ‘अनेकता में एकता’ की मिसाल है। सहिष्णुता देश का संस्कार है जो इसके डीएनए में है। हमें अपनी एकता की इस ताकत को मजबूत बनाये रखने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

इस संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य आतिफ रशीद, भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन, उपाध्यक्ष खालिद कुरैशी, महामंत्री विलाल जैदी तथा अन्य लोग शामिल हुये।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں