ऋतिक रोशन बने दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन, बताया ये है खूबसूरती का राज !

ऋतिक रोशन बने दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन, बताया ये है खूबसूरती का राज !

बॉलीवुड के ‘ग्रीड गॉड’ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों तक में है। लुक्स के मामले में ऋतिक किसी भी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। एक अमेरिकी एजेंसी द्वारा ऋतिक दुनिया के ‘मोस्ट हैंडसम मैन’ चुने गए हैं। इस मुकाबले में ऋतिक के अलावा हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस इवान्स, रॉबर्ट पैटिनसन, फुटबॉलर डेविड बेखम और सुपरमॉडल ओमार बोरकन अल गाला शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन से जब उनकी खूबसूरती का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इसका राज ब्रोकली है। मजाक कर रहा हूं। मैं इस खिताब के लिए आभारी हूं। वैसे देखा जाए तो ये कोई उपलब्धि नहीं है। मेरे हिसाब से अगर इस दुनिया में किसी चीज की सबसे ज्यादा वैल्यू होनी चाहिए, तो वो है इंसान का कैरेक्टर। एक अच्छा चरित्र आपको हमेशा आकर्षक बनाए रखता है।’

बताते चलें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 (Super 30 Movie) बीते 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही और इसने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म बिहार के मशहूर मैथ्स टीचर आनंद कुमार (Anand Kumar) की बायोपिक थी। विकास बहल ने इसका निर्देशन किया था। 8 से ज्यादा राज्यों में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था।

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म वॉर (War Movie) है। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम किरदारों में हैं। ऋतिक जल्द सत्ते पे सत्ता फिल्म के रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं। रोहित शेट्टी और फराह खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। सत्ते पे सत्ता फिल्म 1982 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खान, शक्ति कपूर, सचिन, रंजीत, सारिका, कादर खान जैसे कलाकार अहम किरदारों में थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading