
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद ज़हुर खय्याम की तबीयत काफी दिनों से सही नहीं चल रही है। फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्तपाल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर्स ने उनकी हालात नाजुक बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, न्यूज एजेंसी एएनआई ने खय्याम की हालत नाजुक बताई है। एएनआई ने ट्वीट करके खय्याम की तबीयत के बारे में बताया है। 92 साल के खय्याम को बीते रविवार मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया था। उस समय वह आईसीयू में थी। तभी से डॉक्टर्स उनके इलाज मं लगे हुए हैं।
खय्याम ने 17 साल की उम्र में लुधियाना से अपने संगीत के करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में 1953 में आई फिल्म फुटपाथ से शुरूआत की थी।
इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड में कई गाने बनाए। वह शोला और शबनम, आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल जैसी कई फिल्मों में धुनें दे चुके हैं। खय्याम को 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और 2011 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source