‘उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम करके कराएंगे नुकसान की भरपाई’- सीएम योगी

‘उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम करके कराएंगे नुकसान की भरपाई’- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्‍त रुख अपनाया है। योगी ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है और इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। सीएम ने यह भी कहा है कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इस पैसे से नुकसान की भरपाई होगी। दूसरी ओर, हुसैनाबाद में प्रदर्शन के दौरान चली गोली में घायल मोहम्मद वकील नाम के एक युवक की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहम्मद को पेट में गोली लगी थी।
लखनऊ हिंसा पर मीडिया से वार्ता में सीएम योगी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। इसके अलावा हिंसा और उपद्रव की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश के संभल में दो परिवहन निगम की बसों को आग लगाई गई है।

‘उपद्रवियों की संपत्ति करेंगे नीलाम’
योगी ने कहा कि लखनऊ में ओबी वैन, रोडवेज बस और वाहनों को आग लगाई गई है। ज्ञापन देकर लौट रहे तत्वों ने यहां वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की है। जहां भी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है वहां पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके अलावा हम उपद्रवियों की संपत्ति को नीलाम कर इसकी वसूली करेंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

 

विपक्ष अनावश्यक भ्रम फैला रहा है: योगी
नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में वह नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्से के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। बता दें कि लखनऊ में हुई हिंसा से नाराज सीएम योगी ने गुरुवार शाम अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह विभाग के प्रमुख सचिव समेत कई अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है।

हालात शांतिपूर्ण, 55 लोग गिरफ्तार: डीजीपी
वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में हालात सामान्‍य हो गए हैं। हिंसक प्रदर्शनों में शामिल 55 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्‍य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी आवश्‍यक कार्रवाई कर रहे हैं। किसी भी आरोपी को बख्‍शा नहीं जाएगा।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading