उन्नाव रेप के आरोपी सेंगर के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बोले- मुश्किल वक़्त से गुजर रहे ‘अपने भाई’

उन्नाव रेप के आरोपी सेंगर के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बोले- मुश्किल वक़्त से गुजर रहे ‘अपने भाई’

उन्नाव रेप मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन अब बीजेपी के नेता खुल कर करते नजर आ रहे हैं। आरोपी कुलदीप सिंह के सेंगर अभी जेल में हैं ,लेकिन उनका समर्थन खुलेआम बीजेपी नेता कर रहें हैं। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है,जहाँ मंच से खुलेआम आरोपी विधायक का समर्थन किया जा रहा है।

जहां मल्लावां सीट के बीजेपी विधायक आशीष सिंह ने कुलदीप सिंह का समर्थन करते हुए अपने भाषण में उनको अपनी शुभकामना दी है। आशीष ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दर्ज मामलों और विधिक कार्रवाई को नियति के कालचक्र का एक हिस्सा भी बताया है। उन्होंने मंच से भाषण देने के दौरान कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर जी अभी कठनाइयों से गुजर रहें हैं।

समय का कालचक्र कहाँ जायेगा ?फिर भी हम सबकी सुभकामनाएँ आपके साथ है। जितनी कठिनाइयां हैं ,उनसे लड़कर वो एक बार फिर आप सब के बीच में नेतृत्व करने आएंगे।

अपने भाषण में विधायक आशीष सिंह ने एक कविता की पंक्तियों को पढ़ते हुए कहा, ‘युग का वेद व्यास करेगा अपनी कार्य समीक्षा, हम कंचन हैं कांच नहीं ले लो अग्निपरीक्षा। बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भले ही पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया हो ,लेकिन पार्टी के नेता अब भी खुले मंच से उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading