उत्तर प्रदेश में लवकनेक्शन नाबालिग को गंवानी पड़ गई जान
पुलिस ने प्रेमिका के भाई को नालासोपारा से किया गिरफ्तार
भिवंडी में एक 16 वर्षीय लड़के को उत्तर प्रदेश में लवकनेक्शन के कारण अपनी जान गंवानी पड़ गई । उत्तर प्रदेश की एक 14 वर्षीय लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते प्रेमिका के भाई ने उसके प्रेमी की भिवंडी में आकर हत्या कर फरार हो गया। हत्यारे भाई को नारपोली पुलिस ने नालासोपारा से खोजकर गिरफ्तार कर लिया है।
भिंडी पुलिस के अनुसार भिवंडी के कामतघर इलाके में स्थित हनुमान नगर में रहने वाले लालजी यादव (16)लॉक डाउन में लगभग छह माह पूर्व पहले उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपने गांव गया था।जहां उसे 14 वर्षीय एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया।जिसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को होने पर दोनों परिवारों में काफी विवाद हुआ।जिसके बाद वह युवक कामतघर में पुनः अपने पिता के पास चला आया था।इसके बावजूद नाबालिग बहन के साथ प्रेम संबंध बनाने से उसका भाई काफी नाराज हुआ और उसे खोजकर सबक सिखाने के नाराज लड़की का भाई अजय यादव भिवंडी आ गया था और उस नाबालिग लड़के के दापोड़ा-गुंदवली स्थित पाईप लाईन के किनारे निर्जन स्थान पर ले गया जहां धारदार हथियार से पेट ,सीने एवं मुंह पर सपासप वार करके उसकी हत्या कर दिया था और फरार हो गया।इस मामले में नारपोली पुलिस ने 28 नवंबर को मामला दर्ज कर लिया था और नारपोली पुलिस की टीम ने नाबालिग प्रेमिका के भाई को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया है आगे की जांच नारपोली पुलिस कर रही है।