ईशा मसीह के जन्म से पहले बने थे राम मंदिर- रामलला

ईशा मसीह के जन्म से पहले बने थे राम मंदिर- रामलला

सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुनवाई में बुधवार को रामलला के वकील ने कहा कि ईसा के जन्म से 57 साल पहले राम मंदिर बना था।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में रामलला विराजमान की तरफ से वकील सी. एस. वैद्यनाथन ने अदालत में बताया कि ब्रिटिश सर्वाइवर मार्टिन के स्केच में 1838 के दौरान मंदिर के पिलर दिखाए गए थे।

इसी दौरान उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रामजन्मभूमि पर मंदिर ईसा मसीह के जन्म से 57 साल पहले बना था। वकील ने कहा कि राजा विक्रम ने अयोध्या में 368 मंदिर बनवाए, जिसमें रामजन्मभूमि पर बनाया गया मंदिर भी शामिल था। उन्होंने अयोध्या का जीर्णोद्धार भी करवाया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں