ईरान ने कहा- ‘हम हमेशा सऊदी अरब के साथ हैं’

ईरान ने कहा- ‘हम हमेशा सऊदी अरब के साथ हैं’

ईरान ने सऊदी अरब के साथ बातचीत की मध्यस्थता की कोशिश का स्वागत किया है।

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि उनका देश पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान सहित दूसरों की सऊदी अरब-ईरान के बीच बातचीत में मध्यस्थता की कोशिश का स्वागत करता है। ग़ौरतलब है कि पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान आज शनिवार को तेहरान पहुंच रहे हैं।

जवाद ज़रीफ़ ने तुर्क न्यूज़ चैनल टीआरटी वर्ल्ड के साथ इंटरव्यू में कहाः “हम सऊदी अरब के साथ हमेशा बातचीत के लिए तय्यार हैं। सऊदी अरब हमारा पड़ोसी है। हम हमेशा साथ ही रहेंगे।”

उन्होंने कहाः “हमारे पास एक दूसरे से बातचीत करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है और हम सऊदी अरब के साथ सीधे या मध्यस्थ के ज़रिए बातचीत के लिए तय्यार हैं।”

ईरान के वरिष्ठ कूटनयिक जवाद ज़रीफ़ से जब पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान के शनिवार के तेहरान दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाः “हमने किसी मध्यस्थ को रद्द नहीं किया। हम मध्यस्थता का हमेशा स्वागत करते हैं। हम अपने सऊदी पड़ोसी के साथ हमेशा सीधी बातचीत के लिए तय्यार हैं।”

पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान शनिवार को तेहरान के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जो पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने की इस्लामाबाद की कोशिश का हिस्सा है।

वह रविवार को ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी से मुलाक़ात के बाद उसी दिन सऊदी नेताओं से भेंट के लिए रियाज़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں