ईरान के साथ बिना शर्त मुलाकात की खबर पर ट्रंप कही बड़ी बात !

ईरान के साथ बिना शर्त मुलाकात की खबर पर ट्रंप कही बड़ी बात !

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ उनकी बिना किसी शर्त के मुलाकात की संभावनाओं को खारिज करते हुए इसे गलत करार दिया है।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “एक झूठी खबर के मुताबिक मैं ईरान के साथ बिना किसी शर्त के मुलाकात के लिए तैयार हूं। यह बयान पूरी तरह से गलत है।”

गौरतलब है कि गत चार सितंबर को श्री ट्रंप ने कहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 47वें सत्र के दौरान ईरान के नेता हसन रुहानी के साथ किसी मुलाकात की संभावनाओं से इंकार नहीं कर रहे हैं जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि अमेरिका और ईरान के बीच इस दौरान कोई वातार् हो सकती है।

इस बीच 10 सितंबर को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि श्री ट्रंप और श्री रुहानी के बीच न्यूयॉर्क में मुलाकात की संभावना थी और अमेरिकी राष्ट्रपति बिना किसी पूर्व शर्त के मुलाकात के लिए तैयार थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں