ईरानी नेता ने राष्ट्रपति ट्रम्प को मारने वोले के लिए किया 3 मिलियन डॉलर देने का ऐलान!

ईरानी नेता ने राष्ट्रपति ट्रम्प को मारने वोले के लिए किया 3 मिलियन डॉलर देने का ऐलान!

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर ईरान के कानूनविद हमजेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को मारने वाले को 3 मिलियन डॉलर का अवार्ड देने की घोषणा की है।

 

इससे पहले ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने तेहरान में प्रार्थनाओं का नेतृत्व करते हुए कहा था कि शीर्ष आईआरजीसी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या ने अमेरिका के “आतंकवादी स्वभाव” का खुलासा किया।

 

स्पूतनिक वेबसाइट पर इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब से अमेरिका ने कासिम सुलेमानी को मौत के घाट उतारा है उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है।

 

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल से हमला किया था, उसके बाद ईरान को इस बात का डर था कि अमेरिका बदला लेने के लिए फिर से उन पर हमला कर सकता है।

 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनके सैनिक तैयार थे। युक्रेन का यात्री विमान जब ईरान के सैन्य अड्डों के पास से गुजरा तो उन्होंने उसे निशाना बना लिया।

 

इसमें 176 यात्री मारे गए। इस बात की पूरी दुनिया में आलोचना हुई। ईरान के नेताओं का कहना है कि अमेरिका ही इन हत्याओं के लिए भी जिम्मेदार है। ईरान की ISIS एजेंसी के अनुसार जो भी ट्रम्प को मारता है उसको 3 मिलियन डॉलर का पुरस्कारदिया जाएगा।

 

इसके अलावा अहमद हमजेह ने नहीं बताया कि क्या ईरान के शासकों द्वारा इनाम को मंजूरी दी गई थी या नहींं। उन्होंने संसद को यह भी बताया कि परमाणु हथियार होने पर तेहरान को खतरों से बचाया जाएगा।

 

मालूम हो कि जनवरी के पहले सप्ताह में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में भारी वृद्धि देखी गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के कुलीन वर्ग बल कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading