इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में राजनीतिक जमीन तलाश रही है बीजेपी!

इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में राजनीतिक जमीन तलाश रही है बीजेपी!

हरियाणा के उन क्षेत्रों में भी राजनीतिक तासीर बदल रही है जो कभी अलग राह पर नजर आता था। मुस्लिम बहुल मेवात में बदली राजनीति जमीन का बड़ा सुबूत है वहां भारत माता की जय के नारे। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा से भाजपा को मेव की सियासी जमीन अब अपने लिए उपजाऊ बनने की उम्‍मीद है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। इसे कभी मेवात के नाम से जाना जाता था। अप्रैल 2016 में भाजपा सरकार के मुखिया मनोहर लाल ने मेवात का नाम बदलकर नूंह कर दिया था। मेवात का नाम बदलने के पीछे की अलग ही कहानी है। मानवीय सरोकारों और लोगों के मान-सम्मान से जुड़ी।

दिल्ली-एनसीआर में अक्सर बड़ी आपराधिक घटनाएं होने पर मेवातियों पर शक किया जाता था। दरअसल, मेवात कोई स्थान नहीं बल्कि एक क्षेत्र है, जो उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी है।

जब भी कोई आपराधिक घटना होती तो हरियाणा में पडऩे वाला मेवात जिला बदनाम होने लगता था। भाजपा ने लोगों की इस पीड़ा को महसूस किया और जिले का नाम बदलकर नूंह रख दिया। सरकार के इस फैसले से मेवातियों का मान-सम्मान सुरक्षित हुआ।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں