इस मुस्लिम देश की यात्रा पर जल्द जायेंगे पीएम मोदी!

इस मुस्लिम देश की यात्रा पर जल्द जायेंगे पीएम मोदी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 अगस्‍त को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यूएई की यह तीसरी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर यूएई सरकार काफी उत्‍साहित है।

यूएई में भारतीय दूत ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी। यूएई में रह रहा भारतीय समुदाय में भी मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्‍साहित है। वह मोदी के आने की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी अपनी यात्रा के दौरान अबु धाबी के युवरात शेख मोहम्‍मद बिन जायद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शेख मोहम्‍मद से वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्‍पर हितों के अंतरराष्‍ट्रीय मामलों पर भी चर्चा करेंगे।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने ट्वीट किया है कि भारतीय समुदाय और यूएई सरकार मोदी की यात्रा के लिए काफी उत्‍सुक है। उम्‍मीद की जा रही है कि इससे दोनों देशों के बीच द्पिक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि इस यात्रा के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर पर प्रधानमंत्री अपना पक्ष रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी यूएई का सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ प्राप्‍त करेंगे। गत अप्रैल में यूएई ने दोनों देशों के बीच द्पिक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार देने की घोषणा की थी। यह पुरस्‍कार यूएई के संस्‍थापक शेख जायद बिन सुल्‍तान अल नाहयान के नाम पर है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading