
आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के खास दोस्तों में से एक हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। सलमान और आमिर एक साथ कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं। फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में दोनों की कॉमेडी टाइमिंग शानदार थी और यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोष ने दो साल पहले फिल्म के सीक्वल बनाने की बात कही थी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के सीक्वल में फिर से अमर और प्रेम की जोड़ी नजर आ सकती है।
एशियन एज की रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदाज अपना अपना के राइटर दिलीप शुक्ला ने 1994 में आई फिल्म के सीक्वल बनने की बात कही है। उन्होंने साथ ही कहा फिल्म से तीन नए लोग भी जुड़ेंगे।
दिलीप शुक्ला ने बताया प्रोड्यूसर विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा ने उन्हें फिल्म का सीक्वल लिखने के लिए कहा है। दिलीप ने कहा- किसी भी फिल्म का सीक्वल लिखना आसान नहीं होता है। मुझे पहले के मुताबिक और बेहतर लिखना होगा। साथ ही यह सीक्वल सलमान खान और आमिर खान के बिना अधूरा है। वह भी तीन नए मेम्बर के साथ नजर आएंगे।
पहले आईं रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह, वरुण धवन और रणबीर कपूर इस फिल्म से जुड़ सकते हैं। 1994 में आई ‘अंदाज अपना अपना’ की बात करें तो उसमें सलमान और आमिर के साथ रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और परेश रावल अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source