
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त करीब 10 साल बाद एक बार फिर से राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) के संस्थापक और कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने बताया है कि संजय दत्त 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि RSP महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ BJP की सहयोगी पार्टी है।
गौरतलब है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता थे। कुछ महीने पहले ‘संजू बाबा’ अपनी बहन और कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए थे। साल 2009 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन बाद में वह पीछे हट गए थे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source