इस देश ने शुरू की 5G सेवा, स्पीड जानकर हैरान हो जायेंगे!

इस देश ने शुरू की 5G सेवा, स्पीड जानकर हैरान हो जायेंगे!

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश चीन ने 5G सेवा शुरु कर दी है। चीन ने करीब देश के 50 शहरों में इस सर्विसेज को शुरू किया है

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, चीन की 3 बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सेवा को जारी कर दिया है। इसी तरह चीन ने करीब 50 शहरों में 5G की सुविधाएं शुरू हो गयी है। जिनमें बीजिंग, शंघाई, शेंजेन जैसे शहर शामिल हैं। चीन में 5जी इंटरनेट पैक की शुरुआती कीमत 128 युआन यानी करीब 1,290 रुपये है।

हम आपको बता दें कि चीन में इसी साल के जून माह में नई पीढ़ी के नेटवर्क 5G के व्यवसायिक उपयोग को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार 5जी की व्यापारिक घोषणा करते हुए चीन के एमआईआईटी मंत्री मियाओ वेई ने अपने एक बयान में कहा था कि चीन विदेशी कंपनियों का देश के 5जी बाजार के निर्माण में स्वागत करता है।

5जी के लाइसेंस के तहत फिलहाल चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन ही अपनी सुविधा प्रदान कर रहे है।

मिली जानकारी से यह बताया कि चीन ने दुनिया का पहला 5जी नेटवर्क वाला शहर वुझेन बनाया गया है. लोगों को इस स्मार्ट शहर में कोने-कोने तक में 5जी हाई स्पीड डाटा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस स्मार्ट शहर में इंटरनेट 4जी की तुलना में 100 गुना तेजी से काम करता है।

यूजर्स इस हाई-स्पीड डाटा से 1.7 जीबी वाली फिल्म को सिर्फ दो सेकेंड में डाउनलोड कर सकते है। 5जी नेटवर्क से ऑटोमेशन को बढ़ावामिल रहा है. वही भारत में इस सुविधा को 2020 से जारी किया जायेगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں