इस खतरे से निपटने के लिए ट्रम्प ने दिया परमाणु बम गिराने की सलाह, मचा हड़कंप?

इस खतरे से निपटने के लिए ट्रम्प ने दिया परमाणु बम गिराने की सलाह, मचा हड़कंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। उनका ऐसा ही एक बयान आजकल मीडिया पर छाया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले चक्रवातों पर, देश में पहुंचने से पहले ही परमाणु बम गिराने की सलाह दी थी ताकि उनकी तेज गति पर लगाम लग जाए।

इंडिया टीवी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, एक्सियोस नाम की एक समाचार वेबसाइट ने रविवार को यह खबर दी है। वेबसाइट के मुताबिक ट्रंप ने यह सलाह 2017 में हुई एक बैठक के दौरान दी थी।

वेबसाइट में कहा गया है कि चक्रवात को लेकर हुई एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा था कि क्या अफ्रीका के तट पर चक्रवात बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है।

एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए निकले थे, ‘यह क्या हो रहा है? हम इसका क्या करें?’ वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत ठीक-ठीक कब हुई। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार नहीं दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں