नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को हिंसा पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो कुछ भी विश्वविद्यालयों के अंदर हो रहा है उससे देश की छवि बिगड़ रही है।
पठान ने पिछले सप्ताह ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. वे देश से जुड़े मसलों पर राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटते हैं. उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर भी मजबूत स्टैंड लिया था।

‘जेएनयू में जो हुआ वह सामान्य घटना नहीं’
जेएनयू में हिंसा व छात्रों की पिटाई के मसले पर इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा, ‘कल जेएनयू में जो कुछ हुआ वह सामान्य घटना नहीं है. यूनिवर्सिटी कैंपस, हॉस्टल के अंदर हथियारों से लैस भीड़ छात्रों पर हमला कर रही है इससे बुरा क्या हो सकता है।
इससे हमारे देश की छवि को फायदा नहीं हो रहा है.’
जेएनयू में हिंसा व छात्रों की पिटाई के मसले पर इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा, ‘कल जेएनयू में जो कुछ हुआ वह सामान्य घटना नहीं है. यूनिवर्सिटी कैंपस, हॉस्टल के अंदर हथियारों से लैस भीड़ छात्रों पर हमला कर रही है इससे बुरा क्या हो सकता है. इससे हमारे देश की छवि को फायदा नहीं हो रहा है.’
CAA पर भी इरफान ने रखी थी अपनी राय
इरफान पठान ने इससे पहले संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) के कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताई थी. भारत के लिए 29 टेस्ट और 120 वनडे खेल चुके पठान ने ट्वीट किया था, ‘राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे लेकिन मैं और हमारा देश जामिया मिलिया के छात्रों को लेकर चिंतित है.’
35 साल के पठान ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले. 9 साल तक वे भारतीय टीम की मजबूत कड़ी रहे. टेस्ट में उन्होंने 100, वनडे में 173 और टी20 में 28 विकेट लिए।
इरफान पठान ने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया था. टेस्ट में इरफान पठान ने 1105 रन बनाए जिसमें 1 शतक व 6 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 5 फिफ्टी की मदद से 1544 रन बनाए।
इरफान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच अक्टूबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे. लेकिन फॉर्म में गिरावट और चोटों की वजह से वह भारतीय टीम से बाहर हो गए।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source