इराक़: विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़ी!

इराक़: विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़ी!

इराक में सरकारी विरोधी प्रदर्शनों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, वहीं 3600 से अधिक लोग इस दौरान घायल हुए हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इराकी अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक सेवाओं की कमी पर राष्ट्रव्यापी विरोध की नई लहर देखने को मिली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक इंडीपेंडेंट हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स (आईएचसीएचआर) के एक सदस्य अली अल-बयाती ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हुई झड़पों में अब तक 74 लोग मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों के हमला करने के बाद ज्यादातर मौतें राजनीतिक दलों के गार्डो द्वारा चलाई गई गोलियों से हुईं।

इसके अलावा अन्य मौते आंसू गैस से दम घुटने के कारण हुईं। अल-बयाती ने यह भी कहा कि कुल 3,654 प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी इस दौरान घायल हुए, जिनमें से कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں