इमरान खान के मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, ट्वीट हुआ वायरल !

इमरान खान के मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, ट्वीट हुआ वायरल !

पाकिस्तान (Pakistan) के विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन (Ch Fawad Hussain) एक बार फिर से ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल भारत के खिलाफ जहर उगलने और इमरान खान के सबसे बदनाम मंत्री एक बार फिर से सुर्खियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए है. जनाब ने फवाद ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान, हिंदुस्तान और अन्य हिस्सों में रह रहे सभी हिंदुओं को दशहरे (Dussehra) की बधाई. लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक शख्स ने लिखा कि दशहरा के मौके पर चलो तब मसूद अजहर और हाफिज सईद को मार डालो. वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण. एक ने लिखा कि क्या अब रुलाएगा पगले. पूरी दुनिया में रह रहे हिन्दू भारतीय दशहरा का त्यौहार हर्षोल्लास मना रहे हैं.

पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचार का सिलसिला अब भी जारी है. पाकिस्तान भले ही झूठ बोल दे लेकिन सच सभी के सामने आ ही रहे हैं. बता दें कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों के कथित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह के मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय स्वतंत्र आयोग का गठन किया. इस घटना को लेकर पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था

बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान के नेता और इमरान बौखलाए हुए हैं. इसी दरम्यान कई बार परमाणु हमला, युद्ध की धमकी तक दे चुके हैं. लेकिन पाकिस्तानी गीदड़भभकी का भारत पर कुछ भी असर नहीं पड़ा है. वहीं इस वक्त कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लोगों के चुभते सवालों से परेशान हैं. उनकी परेशानी की वजह लोगों के वे सवाल हैं जो इमरान के किए गए वादों से पैदा हुए हैं, इन सवालों से परेशान इमरान का कहना है कि लोगों में सब्र नहीं है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں