इमरान ख़ान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की!

इमरान ख़ान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की!

पाकिस्तान में कश्मीर मुद्दे को लेकर जारी घमासान के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐलान किया है कि वह इस बार देश का स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मनाएंगे।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में दी गई है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस ‘आजाद जम्मू एवं कश्मीर’ में मनाएंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद जम्मू एवं कश्मीर’ कहता है। बयान में कहा गया है कि इमरान के साथ कई संघीय मंत्री भी ‘आजाद जम्मू एवं कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद जाएंगे।

प्रधानमंत्री वहां एक सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे तथा वहां की विधानसभा को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इमरान विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से अलग से मुलाकात भी करेंगे।

पाकिस्तान पहले ही यह ऐलान कर चुका है कि भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव के खिलाफ वह इस बार 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ व भारतीय स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त) को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगा।

पाकिस्तान की सरकार ने ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के लिए एक विशेष लोगो भी जारी किया है, जिस पर ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ नारा लिखा हुआ है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں