इमरान ख़ान ने जनरल कमर बाजवा को अगले तीन सालों के लिए आर्मी चीफ़ नियुक्त किया!

इमरान ख़ान ने जनरल कमर बाजवा को अगले तीन सालों के लिए आर्मी चीफ़ नियुक्त किया!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार दे दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले तीन सालों के लिए फिर से आर्मी चीफ नियुक्त किया जाता है।

यह आदेश उनके मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा। यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए लिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बाजवा को नवंबर 2016 में आर्मी चीफ नियुक्त किया था।

उनसे पहले राहील शरीफ आर्मी चीफ थे। 58 वर्षीय बाजवा का इसी साल रिटायरमेंट था। वे पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी के 62वें लॉन्ग कोर्स से ताल्लुक रखते हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पहले रावलपिंडी कॉप्र्स के कमांडर थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव चल रहा है। हाल ही भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है। बाजवा कई बार भारत विरोधी बयान दे चुके हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں