इमरान ख़ान को अयोग्य ठहराने के लिए लाहौर हाई कोर्ट में दी गई याचिका!

इमरान ख़ान को अयोग्य ठहराने के लिए लाहौर हाई कोर्ट में दी गई याचिका!

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इसमें उन्होंने पीएम पद के अयोग्य करार देने की मांग की गई है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, याचिकाकर्ता ने इल्जाम लगाया है कि इमरान खान ने पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ से जुड़े अदालत के फैसले के खिलाफ टिप्पणी कर अदालत की अवहेलना की है।

ये याचिका पाकिस्तानी नागरिक तारिक मकसूद ने दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि पीएम इमरान खान ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ जजों की आलोचना की है, इसलिए उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का केस बनता है।

इसमें कहा गया है कि 2013 में भी कोर्ट की आलोचना करने के लिए इमरान खान को अवमानना नोटिस जारी किया गया था।

याचिका में मांग की गई है कि इमरान खान को नोटिस जारी करके अदालत में निजी रूप से पेश होने को कहा जाए। साथ ही उन्हें अयोग्य करार दिया जाए और चुनाव आयोग को नेशनल असेंबली से इमरान खान की सदस्यता निरस्त करने का निर्देश दिया जाए।

इमरान खान ने पिछले दिनों लाहौर उच्च न्यायालय की आलोचना की थी।

दरअसल, अदालत ने इमरान सरकार की ये शर्त नहीं मानी कि नवाज शरीफ को उपचार के लिए विदेश जाने देने से पहले उनके द्वारा 70 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी मुद्रा) जमा कराए जाएं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसला से न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल करने की मांग की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading