इमरान ख़ान के लिए खतरा बना आज़ादी मार्च, क्या देंगे इस्तीफा?

इमरान ख़ान के लिए खतरा बना आज़ादी मार्च, क्या देंगे इस्तीफा?

पाकिस्तान के विपक्षी दलों द्वारा पीएम इमरान खान के खिलाफ बड़े पैमाने पर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह सरकार विरोधी ‘आजादी मार्च’ आज गुरुवार को राजधानी इस्लामाबाद पहुंचेगा।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान में हजारों प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद तक विरोध मार्च कर रहे हैं। वे पीएम इमरान खान से कमजोर अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार की वजह से इस्तीफा देने का मांग कर रहे हैं।

यह प्रदर्शन मूल रूप से जमीयत उलेमा-ए इस्लाम-एफ (JUI-F) द्वारा किया जा रहा है जिसके प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि पीएम इमरान खान के इस्तीफे की मांग में पूरा देश एकजुट है।

लाहौर के यतीम खाना चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रहमान ने कहा है कि कराची से इस्लामाबाद तक, पाकिस्तानी आवाम के बीय यह आम सहमति है कि इमरान खान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि इमरान खान के पास अभी भी सम्मानपूर्वक अपना इस्तीफा सौंपने का वक़्त है, क्योंकि पाकिस्तानी अब उन्हें ऐसा करने के लिए और मोहलत नहीं देंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں