इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है. नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी.

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को ‘‘शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.’’

 

2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अबी अहमद ने हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कराया और निर्वासित असंतुष्टों को देश में वापस लौटने की इजाजत दी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں