इजरायल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया हवाई हमला, मचा बवाल!

इजरायल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया हवाई हमला, मचा बवाल!

सीरिया के बाद अब इस्राइल ने इराक में ईरान समर्थित अर्धसैनिक बलों के इस्तेमाल वाले एक हथियार डिपो पर बम बरसाए। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने इस्राइल ने उत्तरी बगदाद स्थित एक हथियार डिपो को निशाना बनाया।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि इस्राइल ने इराक में ईरान समर्थित ठिकाने पर हवाई हमले किए हैं।

अमेरिका के अधिकारियों ने इराक में हथियार डिपो पर इस्राइली एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस्राइल ने राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित अर्धसैनिक बल हशीद अल-शाबी के एक हथियार डिपो को हवाई हमले में निशाना बनाया है।

हमले में जानमाल का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि हाल के दिनों में इस्राइल ने इराक में कई हवाई हमलों को अंजाम दिया है।

हशीद अल-शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहंदिस ने इन हमलों के लिए सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। मुहंदिस को अमेरिका का कट्टर विरोधी माना जाता है। हशीद अल-शाबी के चीफ फलाह अल-फैयद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں