
इजराइली पुलिस ने फलस्तीन के एक मंत्री को गिरफ्तार किया है। यरूशलम मामलों के फलस्तीनी मंत्री फदी अल-हदामी पर आरोप है कि उन्होंने यरूशलम में फलस्तीनी प्राधिकरण की राजनीतिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने वाले कानून का उल्लंघन किया है।
पुलिस प्रवक्ता मिकी रोसेनफेल्ड ने कहा कि अल-हदामी को बुधवार तड़के हिरासत में लिया गया। फलस्तीनी प्राधिकार द्वारा यरूशलम के लिए नियुक्त गवर्नर अदनान घीत पर भी इसी आरोप का सामना कर रहे हैं। इस बीच फलस्तीनी अधिकारी अदनान हुसैनी ने दावा किया कि गिरफ्तारी का मतलब सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को रोकना था।
इससे पहले जून में अल-हदामी को इसी तरह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।एपी अविनाश पवनेशपवनेश(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।)
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source