इजराइल ने किया लेबनान पर हमला, मचा बवाल!

इजराइल ने किया लेबनान पर हमला, मचा बवाल!

इजराइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के साथ लगती सीमा के नजदीक पूर्वी लेबनान में फिलिस्तीन के एक अड्डे पर हमला किया। लेबनान के सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने यह खबर दी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इजराइल के एक ड्रोन के दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्ला के गढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और एक अन्य में विस्फोट होने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है।

एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को मध्य रात के बाद कुछ मिनट के अंतराल पर तीन हमले हुए। लेबनान के हिज्बुल्ला आतंकवादी समूह से जुड़े पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन-जनरल कमांड के अड्डे पर हमले हुए।

सीरिया इस समूह का समर्थन करता है। हमले पर इजराइल ने तुरंत टिप्पणी नहीं दी। एजेंसी ने बताया कि पूर्वी बेक्का घाटी के कुसाया गांव में हमले हुए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں