‘इंशाअल्लाह’ को लेकर सलमान खान का एक और खुलासा, फिल्म को लेकर कही यह बात

‘इंशाअल्लाह’ को लेकर सलमान खान का एक और खुलासा, फिल्म को लेकर कही यह बात

सलमान खान (Salman Khan) ईद 2020 पर अपनी फिल्म ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ के जरिए फैंस से ईदी लेने आने वाले थे. लेकिन सलमान खान के एक ट्वीट ने ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ को लेकर फैंस के सारे सपनों को तोड़ दिया. लेकिन हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2019) के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ को लेकर खुलासा किया है. सलमान खान आईफा 2019 के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3’ के को-स्टार के साथ अवॉर्ड शो में पहुंचे, जहां रिपोर्टर्स ने उनसे फिल्म ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ से जुड़े सवाल भी किए. इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म की मेकिंग के बारे में कई बातें बताईं.

सलमान खान (Salman Khan) ने रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “वर्तमान में ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ नहीं बनाई जा रही हैं. ‘इंशाअल्लाह’ बनेगी, लेकिन मेरे साथ नहीं बनाई जा रही.” सलमान खान ने आईफा अवॉर्ड्स के दौरान महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर का भी परिचय कराया. सलमान खान ने साईं के बारे में बताते हुए कहा, “यह काफी अजीब है कि इस गाला इवेंट में कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा को रैंप पर पेश किया गया था, लेकिन अब इनकी बारी है.” साई के बारे में एक रिपोर्टर ने सलमान खान से सवाल किया कि क्या वह भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरेंगी. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह! मैं फिल्म के बारे में बात नहीं कर रहा हूं.”

 

मुंबई मिरर की रिपॉर्ट के मुताबिक अब संजय लीला भंसाली की  ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ में सलमान खान (Salman Khan) की जगह ऋतिक रोशन नजर आएंगे. वहीं, भाईजान इन दिनों फिल्म ‘दबंग 3’ की तैयारी में लगे हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. उनकी यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज
होगी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading