इंडोनेशिया: 27 साल की युवती ने रचाई 83 साल के शख्स से शादी!

इंडोनेशिया: 27 साल की युवती ने रचाई 83 साल के शख्स से शादी!

कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार कब, कहां और किसी से कभी भी हो सकता है। प्यार करने वाले ना तो उम्र की परवाह करता है और ना ही सीमाओं का बंधन देखते है। प्यार अगर किसी को हो जाएं तो वो उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

हाल ही में इंडोनेशिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इंडोनेशिया में प्यार की एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एक 27 साल की लडक़ी ने 83 साल के व्यक्ति से शादी रचा ली। मजेदार बात तो यह कि दोनों उसे पहला प्यार बता रहे हैं। हैरानी तो यह कि दूल्हे के सबसे छोटे बेटे की भी उम्र भी दुल्हन से ज्यादा है।

दुल्हन नूरेनी कहती हैं हमें पहली नजर में ही प्यार हो गया। सुदिर्गो के दो पोते हैं। इसलिए, दूसरों के लिए इस प्यार को समझना मुश्किल है, लेकिन हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

बेशक, नूरेनी के घर से भी इस जोड़े की शादी की अनुमति दी गई थी, लेकिन सुदिर्गो के बच्चे इस बात से थोड़े चिंतित थे।

नूरेनी ने एक स्थानीय वेबसाइट से कहा, ‘मेरे पति के बच्चे अक्सर मुझसे यह सवाल पूछते हैं, ‘क्या आपने अपने साथियों से शादी नहीं की है।’ पिताजी प्यार में हैं।

हमने भी उनके प्यार को देखकर इस शादी को स्वीकार किया। एक और आश्चर्यजनक बात यह है कि नूरेनी की पहली शादी है, जबकि सुदिर्गो की पहले से तीन शादियां हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں