नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद राम मंदिर मामले में फैसला आने वाला है इससे पहले सरकार पूरी तरह तैयारी में लगी हुई है,उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस ने प्रमुख ने आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की. माना जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों ने सीजेआई को अयोध्या विवाद में आने वाले फैसले को देखते हुए की गई तैयारियों की जानकारी दी।
संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते अयोध्या विवाद में फैसला सुना सकता है. देश की शीर्ष अदालत ने 16 अक्तूबर को अयोध्या विवाद की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या विवाद में आने वाले फैसले को देखते हुए दो हेलीकॉप्टरों को रिजर्व रखा गया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हेलीकॉप्टर को लखनऊ और एक को अयोध्या में तैनात किया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया कि इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जाएगा. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को हालात सामान्य बनाए रखने को कहा गया है।
इस दौरान यह भी तय किया गया कि लखनऊ में एक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. हर जिले का कंट्रोल रूम अलग से होगा।
इस बीच अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने हर साल होने वाले लखनऊ महोत्सव की तारीखें बढ़ा दी हैं. कार्यक्रम का आयोजन अब जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा।
पिछले साल लखनऊ महोत्सव 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया था. लखनऊ महोत्सव आयोजन समिति ने गुरुवार को सर्वसम्मति से इसे टालने का फैसला लिया।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source