आजादी के बाद कश्मीर में जिसका इंतजार था अब वो होने वाला है- रामदेव

आजादी के बाद कश्मीर में जिसका इंतजार था अब वो होने वाला है- रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कश्मीर मामले पर बयान देते हुए कहा है कि आजादी के बाद से जिसका इंतजार था अब वो होने वाला है। बाबा रामदेव ने कहा कि देश की एकता के लिए आवश्यक है कि धारा 370 खत्म हो।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पूरा विश्वास है। जम्मू कश्मीर पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बाबा रामदेव ने कहा कि ‘जम्मू कश्मीर हमारा था और रहेगा।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में तिरंगे का अपमान करने वाले, पाकिस्तान से फंडिंग लेकर इंडियन आर्मी पर आक्रमण करने वाले जिंदा नहीं बचेंगे और पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा. ऐसा मुझे भरोसा है।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि जो दहशत का माहौल बनाने वाले थे, उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। उनको समझाने के लिए अब नए तरीके अख्त्यार करने पड़ेंगे।

बाबा रामदेव ने राम मंदिर मामले में कहा कि, मध्यस्थता वक़्त की बर्बादी है, भगवान को इंसाफ के लिए कब तक तरसाएंगे। किसी भी कार्य में इतनी देरी नाइंसाफी है। अपने पूर्वजों का तिरस्कार है।

राम का मंदिर यदि अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का में बनेगा? बाबा रामदेव ने आगे कहा, न्यायपालिका को लगातार सुनवाई करके इस मामले में फैसला देना चाहिए। ये हमारी आस्था का मुद्दा है, बाबर अयोध्या में थोड़े ही पैदा हुआ था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں