आजम खान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने यूपी के गवर्नर से की मुलाकात !

आजम खान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने यूपी के गवर्नर से की मुलाकात !

यूपी में कांग्रेस आजम खान की गिरफ़्तारी चाहती है. पार्टी नेताओं और रामपुर के लोगों ने आज राज्यपाल राम नाईक से भेंट की. समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान को योगी सरकार भू-माफ़िया घोषित कर चुकी है. एक एक कर उन पर लगातार मुक़दमे दर्ज हो रहे हैं. महीने भर में उनके ख़िलाफ़ 26 केस हो चुके हैं. सारे मामले जमीन पर अवैध क़ब्ज़े के हैं. आजम खान ने खुद को भू-माफ़िया घोषित किए जाने के ख़िलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि विधानसभा उप चुनाव के लिए उन्हें मुक़दमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है. उनके सांसद चुने जाने के बाद रामपुर की सीट ख़ाली हो गई है.

रामपुर के कांग्रेस नेता फैजल खान की अगुवाई में आज कई लोग लखनऊ पहुंचे और राजभवन जाकर गवर्नर राम नाईक से भेंट की. इन लोगों ने राज्यपाल से आज़म खान की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की. जिन लोगों ने गवर्नर से मुलाक़ात की, उनमें रामपुर के कुछ किसान भी थे. इन किसानों का आरोप है कि इनकी ज़मीन पर आज़म खान ने ज़बरन क़ब्ज़ा कर लिया. बाद में इसी जमाव पर मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी बनी. ये बात उन दिनों की है जब यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी.

 

 

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading