आगरा मोब लिंचिंग मामले में 200 लोगों पर केस दर्ज, बच्चा चोरी के शक में की थी पिटाई !

आगरा मोब लिंचिंग मामले में 200 लोगों पर केस दर्ज, बच्चा चोरी के शक में की थी पिटाई !

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगरा में मॉब लिंचिंग में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक व्यक्ति की बच्चा चोर होने के संदेह में कथित रूप से पिटाई की गई थी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा खरगोन जिले के नौ लोगों को इसी तरह की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार करने के 48 घंटे के बाद घटना सामने आई है।

आगरा में मंगलवार को मॉब लिचिंग की घटना घटी थी, लेकिन बुधवार को जब मारपीट का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने मामले पर कार्रवाई की। आगरा सर्कल ऑफिसर (सदर) विकास जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया, 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, पुलिस घटना के वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

जायसवाल ने कहा, स्थानीय पुलिस इस संबंध में निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थी। बच्चे को उठाने की घटनाओं से संबंधित किसी भी गतिविधि के मामले में लोगों को पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा जा रहा है। बच्चा चोरी के संदेह पर बुधवार को मॉब लिंचिंग की यह घटना आगरा जिले में होने वाली दूसरी ऐसी घटना थी। पुलिस ने पहले एक 60 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की कथित तौर पर बच्चा चोर होने के संदेह में पिटाई करने के आरोप में नौ युवकों को गिरफ्तार किया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں