अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस्लाम का हवाला देकर एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ा!

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस्लाम का हवाला देकर एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ा!

पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा बीते दिनों से लगातार सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुईं हैं। बीते दिनों से वह अपने विवादित वीडियो को लेकर पैदा हुए विवादों से सुर्ख़ियों में हैं।

ऐसे में अब इस कारण से उन्होंने मनोरंजन जगत (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) छोड़ने का फैसला किया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”मैं रबी पीरजादा। मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है। अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें।

आपको बता दें कि गायिका ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बात करते हुए मनोरंजन उद्योग छोड़ने के निर्णय की पुष्टि भी की है और अब वह मनोरंजन जगत में नहीं नजर आएंगी।

दरअसल बीते हफ्ते रबी का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वो टॉपलेस अवस्था में डांस करती दिख रही थीं और इसी के बाद पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हो गई और साथ ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था।

इस कारण से बीते शुक्रवार को उनका नाम पाकिस्तान में ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था और इस विवाद के बाद ही पीरजादा ने शोबिज छोड़ने का फैसला ले लिया।

वहीं आपको याद हो बीते दिनों कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी पॉप सिंगर पीरजादा ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी दी थी और उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसे आत्मघाती जैकेट पहने हुए देखा गया और इसके कैप्शन में उसने लिखा, ‘हैश टैग मोदी हिटलर मैं बस यह चाहती हूं। हैश टैग कश्मीर की बेटी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading