अवैध संबंध के शक में महिला की परिवार वालों ने नाक काट दी, प्रेमी की जमकर पीटाई!

अवैध संबंध के शक में महिला की परिवार वालों ने नाक काट दी, प्रेमी की जमकर पीटाई!

प्रेमी से अवैध संबंधों के चलते एक महिला कि उसके परिवार की लोगों ने साजिश के तहत नाक काट दी। और फिर प्रेमी युवक का भी जमकर पिटाई की और उसका भी काट दिया।

 

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।

 

 

दरसल अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा के पुरवा पासिन का पुरवा निवासी 30 वर्षीय विवाहिता का इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के युवक 23 वर्षीय मोहम्मद कासिम से अवैध संबंध चल रहा था।

 

 

विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छुपे एक दूसरे से मिलते थे।इस बात की भनक विवाहिता के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने दोनों को सबक सिखाने की ठान ली और सोमवार की रात विवाहिता के घर से निकल अपने घर को जा रहे प्रेमी 23 वर्षीय कासिम को पहले से चौकन्ना परिवार ने धर दबोचा।

 

प्रेमी के हाथ लगते हैं परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा। मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को मारे पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की।

 

घर की इज्जत नीलाम करने वाली विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले विवाहिता की नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही अंजाम किया। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। हालांकि वहां से डॉक्टरों में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की भी योजना बना रखी थी।

 

विवाहिता अक्सर अपने प्रेमी को अपने ही घर में बुला लेती थी और परिवार की नजरों से छुपा कर रखती थी।

 

इस बार भी विवाहिता का प्रेमी 2 दिनों तक विवाहिता के ही घर में छिप कर रहा लेकिन पहले से नजर गड़ाए बैठे परिवार की नजरों को इस बार धोखा नहीं दे सका और लोगों के हत्थे चढ़ गया।

 

वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव कहना है कि मामले की जानकारी पर दोनों घायलों विवाहिता और प्रेमी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں