लखनऊ : राजधानी नई दिल्ली से लखनऊ पुलिस की साईबर सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट पत्रकार अली सोहराब के समर्थन में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली कोतवाली हजरतगंज पहुँचे।
शौकत अली ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार करके सोहराब को लखनऊ लाया गया यहाँ तो उसका कोई रिश्तेदार नही है,सब घर वाले दिल्ली में हैं इस लिये हम उससे मिलने के लिये हजरत गंज थाना पहुँचे थे लेकिन पुलिस हमें उससे मिलने नही दे रही है।

शौकत अली ने बताया कि हम अली सोहराब को हर मुमकिन कानूनी मदद मुहैया कराएँगे लेकिन लखनऊ पुलिस ने हमें एफआईआर की कॉपी नही दे रही है,पुलिस अली सोहराब के बारे में कोई भी जानकारी नही दे रही है।

शौकत अली ने कहा हमें कोतवाली हजरतगंज में बताया कि अली सोहराब को डॉक्टरी के लिये हॉस्पिटल ले जाया गया तो हम सिविल हॉस्पिटल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसी सोहराब अली नाम के लड़के को पुलिस डॉक्टरी कराकर ले गई है।

शौकत अली ने कहा ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन की तरफ से अली सोहराब को हर तरह की कानूनी मदद मुहैया कराई जाएगी,हमारी लीगल टीम उनके परिवार से मश्विरा करके आगे जमानत में मदद करेगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source