अलवर SP का आदेश दाढ़ी नही रख सकते मुस्लिम पुलिसकर्मी,9 पुलिस वालों की अनुमति निरस्त,देखिए

नई दिल्ली: राजिस्थान की अलवर पुलिस के अधीक्षक परिस देशमुख ने आदेश जारी किया है कि जिले में पदस्थापित 9 पुलिसकर्मियों की दाढी रखने की अनुमति को निरस्त कर दिया।

आदेश के मुताबिक एएसआई ईसराइल अहमद, हैडकांस्टेबल छोटे खां, कांस्टेबल अब्बास खां, असरद खान, समरदीन, जैकम खां, मुस्ताक, दीन मोहम्मद और साहिद निसार की दाढी रखने की अनुमति को निरस्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को दाढी रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अनुमति प्रदान की हुई थी। उधर, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख का कहना है कि गुरुवार को आदेश जारी कर 9 पुलिसकर्मियों की दाढी रखने की अनुमति को निरस्त किया गया है। यह विभाग की रूटीन प्रक्रिया है।

इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा रही। कई लोगों ने इसका स्वागत किया तो कई इसके खिलाफ भी दिखे। कुछ लोगों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान नियम की पालना करनी चाहिए, यह सबके लिए बराबर है। तो वहीं कुछ लोग इस निर्णय से खुश नहीं दिखे। उन्होंने इसे एक समुदाय विशेष से जोड़ा।

अलवर के पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इस मामले को रखने की बात कर रहे हैं,इन लोगो का कहना है कि कांग्रेस शासित राज्य में भी इस तरह भेदभाव होगा हमें उम्मीद नही थी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading