अलका लांबा ने ज्वाइन कर लिया है कांग्रेस!

अलका लांबा ने ज्वाइन कर लिया है कांग्रेस!

तकरीबन साल भर के असमंजस के बाद चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी को आखिरकार अलविदा कह ही दिया। की बागी विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार शाम को ही कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह ही अलका लांबा से दे चुकी थे। बता दें कि लगभग 6 साल बाद उनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई है।

दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार शाम को खुद जानकारी दी कि उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा ने कहा था कि उन्होंने शुक्रवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर लांबा ने कहा- ‘मैं 6 साल कांग्रेस से दूर रही, लेकिन हमेशा उसकी विचारधारा के साथ खड़ी रही।

आज मैं कांग्रेस में लौट आई हूं। कांग्रेस सदस्य के रूप में मैं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करूंगी। हैरानी की बात है कि कांग्रेस ने अभी तक लांबा के पार्टी के शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading