
नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. सुबह 11 बजे अरुण जेटली को चेकअप के लिए एम्स में भर्ती कराया गया.
अरुण जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में अरुण जेटली का इलाज चल रहा है. जेटली का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी एम्स पहुंचे हैं.
अरुण जेटली का हाल जानने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी AIIMS पहुंचे हैं. खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंच सकते हैं.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source