अरशद मदनी ने कहा- बाबरी मस्जिद एक मस्जिद थी और आज..?

अरशद मदनी ने कहा- बाबरी मस्जिद एक मस्जिद थी और आज..?

बाबरी मस्जिद पर फैसले से पहले अरशद मदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बाबरी मस्जिद एक मस्जिद थी और आज भी है

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद मामले पर जल्द फैसाल सुनाने वाला है। पूरे देश की निगाहें अयोध्या फैसले पर टिकी हैं। इस बीच राजनीतिक के साथ सामाजिक गहमागहमी भी बढ़ती दिख रही है।

अयोध्या विवाद मामला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। अरशद मदनी ने कहा है कि बाबरी मस्जिद एक मस्जिद थी और शरिया के अनुसार आज भी मस्जिद है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या प्रकरण में सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर जो भी फैसला देगा उसे हम मानेंगे। लेकिन मुसलमानों का मस्जिद पर दावा एतिहासिक तथ्यों पर आधारित है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हिन्दूओं के मंदिरों को तोड़े बिना मस्जिद का निर्माण किया गया है। हम अपने दावे के साथ खड़े है। लेकिन इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए उसे हम स्वीकार करेंगे।

इसके अलावा उन्होंन मुसलमानों सहित पूरे भारत के नागरिकों से शांति की अपील की है और सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का सम्मान करने की अपील की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں