अयोध्या में राम मंदिर को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, कहा- उसी जगह..?

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, कहा- उसी जगह..?

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हर कोई चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, मगर ये कांग्रेस पार्टी केस ही नहीं चलने देती थी। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला करके सर्वानुमत से ये निर्णय किया है कि अयोध्या में जहां श्रीराम का जन्म हुआ था, वहीं भव्य मंदिर बनें।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इतने सालों से ये फैसला नहीं हो रहा था, हम भी चाहते थे कि संवैधानिक रूप से इस विवाद का रास्ता निकले और देखिये श्री राम की कृपा सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय कर दिया और उनके निर्णय से उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता खुल गया है।

शाह ने यह बात आज झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं झारखंड भाजपा को भी बधाई देना चाहता हूं कि इन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को पसंद किया है। मैं लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करता हूं।

अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। आप ये मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं, मेरा आप सबसे कहना हैं कि आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है, झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है।

गृहमंत्री ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में अंग्रजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी, यहां की जन-जातियों ने खुलकर हिस्सा लिया और क्रांति की मशाल को जलाए रखा। गत चुनाव में मैंने कहा था कि एक बार आप पूर्ण बहुमत दे दीजिये, हम झारखंड को विकास के रस्ते पर ले जाएंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading