नई दिल्ली: ईद उल अज़हा के दिन देशभर में सबसे चर्चित शहर अयोध्या में सांप्रदायिक सौहार्द की जो तस्वीर देखने को मिली है उसकी शायद ही कोई इन दिनों कल्पना कर सकता हो,धर्म नगरी कहलाये जाने वाली अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब का जो रंग नज़र आया वो देश के लिये शुभ संकेत हैं
अयोध्या में ईद उल अज़हा की नमाज़ पढ़कर देश की शान्ति और उन्नति के लिये दुआएँ मांगी तो वहीं सावन के आखरी सोमवार के मौके पर शिव भक्तों ने अभिषेक कर देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की, लेकिन इस बीच एक ऐसा मौका भी सामने आया जब मस्जिदों से निकले नमाज़ी और शिवभक्त कांवरिये आमने सामने आ गए ,फिर क्या था एक बार फिर हमारे देश के गंगा जमुनी तहजीब की बेमिसाल तस्वीर सामने आई और दोनों सम्प्रदाय के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर बढ़ाई दी।
अयोध्या में दिखी कौमी एकता की बेमिसाल तस्वीर बकरीद पर शिद्दत से दुआ में उठे हाँथ तो सावन के आखिरी सोमवार पर लगे हर हर महादेव के नारे

वहीँ शहर के सिविल लाइन ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी और देश की एकता अखंडता व भाईचारे के लिए दुआ मांगी . सिविल लाइन ईदगाह के अलावा शहर के अन्य मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ कर देश की अमन चैन की दुआ मांगी।
इस मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. नमाज के वक्त जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ( SSP Ashish Tiwari ) भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. आज सावन का आखिरी सोमवार भी है इस मौके पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व सीआरपीएफ (CRPF ) के जवान भी मुस्तैद दिखे. सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे ( Dron Camera ) व सीसीटीवी कैमरे ( CCTV Camera ) से भी निगरानी की जा रही है।