अयोध्या फैसला: शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, बोले..?

अयोध्या फैसला: शरद पवार ने दिया बड़ा बयान, बोले..?

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया जिसमें विवादित स्थान पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पवार ने कहा कि शीर्ष अदालत का सर्वसम्मति से लिया गया फैसला एक गंभीर चिंता का समाधान करेगा जो देश को परेशान कर रही थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘न्यायपालिका ने समाज के सभी वर्गों के हितों के संरक्षण की बात की है। यह अच्छी बात है।’’ राकांपा अध्यक्ष ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक फैसला दिया गया है। समाज के सभी वर्गों को इसका स्वागत और सम्मान करना चाहिए।’’

फैसले के बाद कुछ भाजपा नेताओं के राम मंदिर में दर्शन करने के संबंध में पवार ने कहा कि यह किसी का व्यक्तिगत अधिकार और पसंद है कि वह मंदिर जाए या मस्जिद। उन्होंने कहा, ‘‘इस पर टिप्पणी की जरूरत नहीं है। यह एक राजनीतिक मुद्दा है।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں