अमेरिकी सेना के हटते ही तुर्की ने सीरिया पर बरसाए बम !

अमेरिकी सेना के हटते ही तुर्की ने सीरिया पर बरसाए बम !

तुर्की ने अमेरिकी सेना के हटते ही सीरिया में कुर्दिश लड़ाकों पर बम बरसाने शुरू कर दिए हैं। तुकी सेना ने बुधवार को उत्तरी सीरिया में सीमा के पास हवाई हमले हुए और धमाके सुनाई दिए।

तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एद्रोगन ने ट्विटर पर हमले की घोषणा की थी। उन्होंने इसे ‘आपरेशन पीस स्प्रिंग’ करार दिया है। इस ट्वीट के बाद ही रस अल—इन का आसमान धुएं से भर गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक लड़ाकू विमानों को आसमान में उड़ते देखा जा सकता है।

एड्रोगन ने ट्वीट किया था, ‘हमारा मिशन दक्षिणी सीमा पर आतंक के लिए कॉरिडोर तैयार होने से रोकना और क्षेत्र में शांति लाना है।’ उन्होंने कहा कि कुर्दिश आतंकियों और आईएस के आतंकियों को तुर्की सेना निशाना बनाएगी। सीरियाई कुर्द ने

अमेरिका ने तुर्की की सीमा से अपने सैनिकों को हटाने का फैसला किया था। इस फैसले को सही ठहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अंकारा में मौजूदा स्थिति से उसे खुद ही निपटना होगा। हालांकि, जब तुर्की ने सीरिया पर हमले की बात कही थी तो ट्रंप ने उसे हद में रहने की नसीहत दी थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी एड्रोगन से फोन कर ‘सोच—समझकर’ फैसला लेने की बात कही थी। तुर्की, कुर्दिशों को आतंकवादी मानता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष जैरी मैथ्यूज मैटजिला ने तुर्की से संयम बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सैन्य आपरेशन में आम नागरिकों का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने इस मामले में जल्द बैठक की भी उम्मीद जताई।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں