अमेरिका से शांति वार्ता पर तालिबान ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगले साल..?

अमेरिका से शांति वार्ता पर तालिबान ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगले साल..?

तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के साथ उसके शांति करार की संभावनाएं इस बार बहुत मजबूत हैं। इस बात की संभावना है कि क्रिसमस या नए साल के शुरू तक अमेरिका इस करार के होने का ऐलान कर देगा।

अफगानिस्तान में सरकार और देश में मौजूद विदेशी सेनाओं के खिलाफ़ आतंकवादी हिंसा में शामिल तालिबान और अमेरिका के बीच कतर के दोहा में फिर से शांति वार्ता शुरू हुई।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, तालिबान का कहना है कि उसने वार्ता का सिरा वहीं से पकड़ा है जहां यह सितंबर महीने में था जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता रद्द कर दी थी। वे लोग उस तारीख और जगह के नाम पर अभी काम कर रहे हैं जब और जहां शांति समझौते का ऐलान किया जाएगा।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शांति वार्ता से करीब से जुड़े एक तालिबानी नेता ने कहा “शांति प्रक्रिया की अधिकांश बातों पर बात पहले ही हो चुकी है और इन पर दोनों पक्षों की सहमति है। अमेरिका शांति समझौते का ऐलान या तो क्रिसमस पर या नए साल में कर देगा।“

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading