अमेरिका ने 150 नागरिकों को वापस देश भेजा!

अमेरिका ने 150 नागरिकों को वापस देश भेजा!

दुनिया का ताकतवर देश अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया। इनमें वैसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। बुधवार की सुबह ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या तीन पर सुबह छह बजे पहुंचा। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि सभी 150 भारतीयों साथ आव्रजन विभाग जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई। पिछले महीने भी 300 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 300 भारतीयों में एक महिला भी शामिल थी। ये सभी अवैध तरीके से मेक्सिको पहुंचे थे और अमेरिका जाने की फिराक में थे। बीते 18 अक्टूबर को मेक्सिको आव्रजन प्रशासन ने इन भारतीय लोगों को भारत वापस भेज दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں