अमेरिका ने मोहम्मद शमी को वीजा देने से किया मना,बीसीसीआई के दखल देने पर देखिए क्या हुआ ?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अमेरिका जाने के लिये वीजा का आवेदन किया था,लेकिन पुलिस केस घरेलू हिंसा और व्यभिचार (adultery) के आरोप पुलिस रिकॉर्ड में होने की वजह से अमेरिका ने शमी का वीजा रोक दिया।

हालांकि, बीसीसीआई ने इसमें दखल दिया, जिसके बाद उन्हें वीजा दिया गया। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सीईओ राहुल जौहरी ने यूएस एंबेसी को एक खत लिखा, जिसके बाद उन्हें वीजा दिया गया।

राहुल जौहरी ने यूएस एंबेसी को लिखे खत में मोहम्मद शमी की उपलब्धियों के साथ-साथ हसीन जहां से चल रहे विवाद की भी पूरी जानकारी दी। बीसीसीआई के दखल के बाद मोहम्मद शमी को राहत मिली और उनका वीजा अप्रूव किया गया।

बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों का वीजा आवेदन पी1 कैटेगरी में दिया था। (आप अगर कोई अंतररष्ट्रीय खेल टीम के सदस्य हैं तो आपको अमेरिका के लिए शॉर्ट टर्म वीजा मिलता है।)

बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को नाम ना बताने की शर्त पर कहा, ‘हां, शमी ने वीजा के लिए जब आवेदन किया तो पहले उनकी वीजा यूएस एंबेसी ने रिजेक्ट कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस वैरिफिकेशन रिकॉर्ड पूरा नहीं था। हालांकि, अब यह मामला सुलझ गया है। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए गए हैं।’

उन्होंने आगे बताया, ‘जब पहली बार वीजा रिजेक्ट हुआ तब सीईओ राहुल जौहरी ने इस मामले में दखल दिया और अमेरिकन वाणिज्यिक दूतावास को एक पत्र लिखा। इस पत्र में शमी की उपलब्धियों के साथ-साथ वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी का भी जिक्र किया गया।’

गौरतलब है कि 2018 की शुरुआत में मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया हुआ है। मोहम्मद शमी के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading