अमेरिका को ईरान ने चेताया, ‘एक भी गोली चली तो आग लग जाएगी’

अमेरिका को ईरान ने चेताया, ‘एक भी गोली चली तो आग लग जाएगी’

ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी है कि इस्लामिक गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों को गहरा नुकसान पहुंचेगा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़ल शेकरची ने तसनीम समाचार एजेंसी से कहा, ‘ईरान की तरफ एक भी गोली चली तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों में आग लग जाएगी’. उन्होंने कहा कि वर्तमान में, इस क्षेत्र में स्थिति ईरान के हक में है. शेकरची ने चेतावनी दी, ‘‘यदि दुश्मन- विशेष रूप से अमेरिका और इस क्षेत्र में उसके सहयोगी- कोई भी गलती करते हैं, जिस पर अमेरिका के हित टिके हुये हैं, तो क्षेत्र में आग लग जाएगी.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading